कुरुक्षेत्र के गांव गोबिंदगढ़ में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहाँ बिस्तर में छिपे एक विषैले सांप के डसने से सो रहे एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। सुबह उठने पर हुआ घटना का खुलासा मृतक के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उनका बेटा हर रोज की तरह रात को अपने कमरे में सोने गया था। सुबह जब वे बेटे को जगाने पहुंचे, तो शरीर में कोई हलचल न होने पर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। गहनता से जांच करने पर युवक के शरीर पर सांप के काटने के स्पष्ट निशान दिखाई दिए। इसके बाद परिजनों ने तुरंत कमरे में सांप की तलाश शुरू की।