फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में 15 केंद्रों पर एचटेट परीक्षा शुरू, शाम के सत्र में भी होगी 8858 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा

नवीन दलाल Updated Thu, 31 Jul 2025 11:47 AM IST

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर आयोजित हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) आज वीरवार को दूसरे दिन सुबह व शाम के सत्र में होगी। इसमें 8858 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। सुबह बूंदाबांदी के बीच ही अभ्यर्थी पहुंचने शुरू हो गए थे, जिन्हें साढ़े आठ बजे ही प्रवेश दिया जाने लगा था। पहले सत्र की परीक्षा फिलहाल कड़ी सुरक्षा में चल रही है। परीक्षा के लिए 15 केंद्र बनाए गए हैं। पहले दिन बुधवार को यह परीक्षा लेवल-तीन के लिए शाम के सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच हुई थी। इसमें 4569 में से 4028 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस बल की तैनाती जारी है और हर केंद्र पर चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है। दोनों दिन की परीक्षा में कुल 13427 अभ्यर्थी शामिल है। इनमें लेवल-तीन के लिए 4569, लेवल-दो के लिए 6615 और लेवल-वन के लिए 2243 परीक्षार्थी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें