हरियाणा की भाजपा सरकार ने प्रदेश के गांवों के सरपंचों की पावर को बढ़ाया है। अब सरपंच मर्जी से अपनी पंचायत में 21 लाख रुपये तक के कार्य करवा सकेंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री नायब सैनी ने मंगलवार को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्यस्तरीय सरपंच सम्मेलन में की है।