फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: अंडर-19 फुटबॉल मुकाबले में गीता विद्यालय की टीम ने रोहतक को हराया

श्रीमद्भागवदगीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरुक्षेत्र में 36वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई, जिसमें अतिथियों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवार्डी वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह ने खेलों में छात्रों की भागीदारी को उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि भारत में वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक में विद्या भारती के खिलाड़ी देश का नाम रोशन करेंगे। विशिष्ट अतिथि उद्योगपति रजनीश गोयल, हिंदू शिक्षा समिति हरियाणा के उपाध्यक्ष चेतराम शर्मा, उत्तर क्षेत्रीय खेल संयोजक मलखान सिंह और विद्यालय के प्रबंधक वीरेंद्र वालिया सहित अन्य रहे। विद्यालय के प्राचार्य अनिल मदान ने खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रोत्साहित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें