फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने कृषि अधिकारी को पांच घंटे तक बनाए रखा बंधक, हाईवे किया जाम

अंकेश ठाकुर Updated Thu, 17 Jul 2025 07:01 PM IST

यूरिया की किल्लत और कालाबाजारी को लेकर पिहोवा में किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने पहले रोष जताते हुए कृषि अधिकारी को किसान रेस्ट हाउस में करीब पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा, जिसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई तो हिसार-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार संजीव धानिया व डीएसपी निर्मल सिंह की ओर से शाम तक खाद पहुंचने का लिखित आश्वासन दिया गया तो किसान शांत हुए और कृषि अधिकारी को भी छोड़ा। भरोसा दिया गया था कि पांच बजे तक खाद की गाड़ी पहुंच जाएगी लेकिन देर शाम तक भी किसान इंतजार करते रहे। वहीं ऐलान किया कि खाद नहीं आया और कथित कालाबाजारी पर रोक नहीं लगी तो फिर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें