फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई रोहतक के ठेका कर्मचारियों ने कुरुक्षेत्र में थीम पार्क में डाला पड़ाव, चढूनी भी समर्थन में आए

नवीन दलाल Updated Sat, 13 Dec 2025 03:04 PM IST

पीजीआई रोहतक के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका कर्मचारियों ने अब थीम पार्क में पड़ाव डाल दिया है, जहां भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी भी उनके समर्थन में उतर आए। धरना स्थल पर पहुंचे चढूनी ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है और सरकार इन मांगों को मानने की बजाए लठ के बल पर दबाने का प्रयास कर रही है। सरकार को कर्मचारियों के इस संघर्ष व मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और जल्द मांगें पूरी करें। सरकार ने कर्मचारियों पर इस तरह दबाव जारी रखा तो यूनियन भी कड़ा फैसला लेने से पीछे नहीं हटेगी। उधर कर्मचारी यूनियन के प्रधान अभिषेक की अगुवाई में कर्मचारियों ने रात भर यहीं पर धरना रखा तो गहरा रोष भी जताया। महेश कुमार, अमित व अन्य कर्मचारियों ने कहा कि यूनियन प्रधान अभिषेक सहित सभी को पुलिस ने देर रात रिहा कर दिया था तो उन्हें इसी जगह पर अपना धरना देने को कहा, जिसके बाद यहां पड़ाव डाल दिया है। अब जब तक मांगें पूरी नहीं होती तब तक यह पड़ाव जारी रहेगा। दो जून से हड़ताल पर लेकिन सरकार गंभीर नहीं : अभिषेक यूनियन प्रधान अभिषेक ने कहा कि उनकी मांग ठेकेदार से हटाकर एचकेआरएन में लिए जाने की है, जिसके लिए दो जून से हड़ताल कर रहे हैं। रोहतक से चंडीगढ़ के लिए पैदल यात्रा 26 सितंबर को शुरू की थी तो 29 सितंबर को उन्हें करनाल में रोक लिया गया, जहां पर कोई समाधान नहीं हुआ तो दो दिन पहले वे कुरुक्षेत्र पहुंचे थे। वे सीएम आवास पर शांतिपूर्ण रोष जता रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें गिरफ्त में ले लिया तो मारपीट तक की। यह सरकार की तानाशाही है, जिससे कर्मचारी कमजोर पड़ने वाले नहीं है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें