पांच दिवसीय बैंकिंग की मांग को लेकर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर मंगलवार को बैंक कर्मी हड़ताल पर रहे। जिलेभर के बैंक कर्मचारियों ने सेक्टर-13 स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा और एसबीआई आरबीओ के समक्ष संयुक्त प्रदर्शन किया। कड़ाके की ठंड व वर्षा के बावजूद जिले के विभिन्न बैंकों के कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यूनियन नेताओं ने कहा कि 2015 और 2023 में दिए गए आश्वासनों के बावजूद शेष शनिवार की छुट्टी लागू नहीं की गई। विनोद अरोड़ा ने बताया कि प्रस्ताव सरकार के पास लंबित है। बैंक कर्मियों ने बेहतर वर्क-लाइफ बैलेंस के लिए पांच दिवसीय बैंकिंग लागू करने की मांग दोहराई और चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।