फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया उद्धाटन

केन्द्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि संतों महापुरुषों, ऋषि मुनियों और गुरुओं की वाणी को जीवन में आत्मसात करे। इससे जीवन में सुख समृद्धि खुशहाली मिलेगी और समाज सेवा की प्रेरणा आएगी। मनोहर लाल शनिवार को करनाल सरबत दा भला चैरिटेबल ट्रस्ट श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित मैनेजमेंट कमेटी, गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही पहली के सहयोग से सनी ओबेरॉय क्लिनिकल लैब और डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन करने के उपरांत उपस्थित संगत को सम्बोधित कर रहे थे। मनोहर लाल लैब का उद्घाटन करने से पहले प्राचीन शिव मन्दिर व गुरुद्वारा मंजी साहिब, पातशाही में माथा टेका और आर्शीवाद लिया। इस अवसर पर सिख समाज की ओर से केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल व ट्रस्टी डॉ. एसपी सिंह ओबेरॉय को श्री साहिब व सरोपा भेंट कर के स्वागत किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें