नई अनाज मंडी में चल रहे चार दिवसीय स्किल इंडस्ट्रियल एक्सपो के अंतिम दिन ब्रास स्कूल के विद्यार्थियों ने उपकरण ऑन और वहां लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया।दिन मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने मेले का शुभारंभ दीप्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर हरियाणा चेंबर आफ कामर्स के सचिव हरमीत सिंह हैप्पी, मदन मोहन चौधरी,एपी एस चौपड़ा, कुलदीप मक्कड़ शिक्षाविद राजवीर डावर अतिथि के रूप में मौजूद थे। इस अवसर पर हरियाणा चेंबर आफ कामर्स के सचिव हरमीत सिंह हैप्पी ने कहा कि मेले को आने वाले समय में और अधिक उपयोगी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार इस मेले को भव्य बनाने में सहयोग करे। यह एक्सपो लोकल फोर वोकल का उदाहरण बना हुआ हैं। करनाल में चल रहे एक्सपो में करनाल के उद्योगपति अपने उत्पादों को डिस्प्ले कर रहे है। इस एक्सपो में अधिक स्टाल लगे हुए हैं।एक छत के नीचे सभी तरह के स्टाल लगे हुए हैं। करनाल में लग रहे इस एक्सपो में माडर्न एग्रो के उत्पाद आकषर््ाण के केंद्र बने हुए हैं। इस एक्सपो को एमएसएमई ने स्पोंसर किया हुआ हैं। इस मेले में राइस उद्योग नमकीन, मिठाई ,नर्सरी, दवाई खेती किसानी, प्रिंटिंग के साथ अन्य उद्योग के स्टाल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।