फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन

करनाल देश के प्रथम उप-प्रधानमंत्री और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर करनाल शहर में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश फैलाना था। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। यह दौड़ एनडीआरआई चौक से शुरू होकर गीता द्वार तक आयोजित की गई। दौड़ में युवाओं, खिलाड़ियों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। पूरा मार्ग भारत माता की जय और सरदार पटेल अमर रहें के नारों से गूंज उठा। जनसभा को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने 500 से अधिक रियासतों का विलय करके एक मजबूत और अखंड भारत का निर्माण किया। उनकी दूरदर्शिता और दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण ही आज हमारा देश एकजुट है। रन फॉर यूनिटी केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का हमारा संकल्प है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें