सोमवार को दोपहर तक तेज गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि आसमान में सुबह से ही काले बादल छाए हुए थे लेकिन उमस के कारण लोग परेशान हो रहे थे। दोपहर बाद करीब 4 बजे तेज बारिश शुरू हो गई जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली।