फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में 22 मार्च को आयोजित होगा महापुरुष सम्मान समारोह

नवीन दलाल Updated Sun, 09 Mar 2025 01:00 PM IST

करनाल के जाट धर्मशाला में आगामी 22 मार्च को महापुरुष सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को करनाल जाट महासभा के जिला प्रधान भूपेंद्र लाठर ने प्रेस वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह समारोह पूरी तरह गैर-राजनीतिक होगा, जिसका उद्देश्य समाज के उन व्यक्तियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने समाज के उत्थान, सेवा और विकास के लिए विशेष योगदान दिया है। समारोह में शामिल होंगे गणमान्य लोग भूपेंद्र लाठर ने बताया कि इस कार्यक्रम में हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। साथ ही 36 बिरादरी के गणमान्य लोग, समाजसेवी और विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम पूरी तरह से गैर-राजनीतिक होगा और इसका मकसद समाज के उन महापुरुषों और समाजसेवियों को सम्मानित करना है, जिन्होंने समाज के हित में कार्य किए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें