फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: हिसार प्रकरण पर पूर्व डिप्टी सीएम को करनाल विधायक की नसीहत, बोले- अब वे न विधायक न पूर्व मुख्यमंत्री

शाहिल शर्मा Updated Sun, 19 Apr 2026 06:11 PM IST

हिसार में पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और पुलिसकर्मी प्रकरण में करनाल के विधायक ने उन्हें नसीहत दी। पत्रकारों से बातचीत में विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को पहले यह समझना चाहिए कि हम आम नागरिक हैं। अगर वे पूर्व में उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं तो उनको कानून तोड़ने की इजाजत किसी ने नहीं दी थी। यह प्रकरण और यूनिवर्सिटी में जाकर हू-हल्ला करने की उनको किसने इजाजत दी।] उन्होंने कहा कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने उनसे गलत व्यवहार या बात की है तो इसके लिए धमकी वाले लहजे में और सीएम की एनिमेटेड फोटो बनाकर मुख्यमंत्री नायब सैनी का मजाक उड़ाना उन्हें शोभा नहीं देता। अभी उन्हें समझना चाहिए कि वे न तो विधायक हैं और न ही उप मुख्यमंत्री। प्रदेश में कानून का राज है, उसी हिसाब से ही प्रदेश चलता है। हम पहले एक आम नागरिक हैं और बाद में विधायक हैं और उसी तरह से वीआईपी कल्चर के हिसाब से चलते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें