फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल। माया के पीछे नहीं, प्रभु चरणों में लगाएं मन : देवी चित्रलेखा

करनाल। सेक्टर-12 स्थित गोल्डन मोमेंट्स में श्री खाटू श्याम कीर्तन मंडल की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास देवी चित्रलेखा ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि संसार में हर व्यक्ति किसी न किसी रूप में माया के पीछे भटक रहा है, जबकि मनुष्य को माया के पीछे नहीं, बल्कि प्रभु के चरणों में ध्यान लगाना चाहिए। देवी चित्रलेखा ने कथा प्रांगण को सुमति की फैक्टरी बताते हुए कहा कि यहां मनुष्य की मति को सुमति में बदला जाता है। यदि जीवन में कोई सच्चा संत या रसिक महात्मा मिल जाए तो उसकी शरण में जाना चाहिए, क्योंकि वही व्यक्ति को भगवान के चरणों तक पहुंचाने में सहायक बनता है। पत्रकारों से बातचीत में देवी चित्रलेखा ने कहा कि मोबाइल स्वयं बुरा नहीं होता, बल्कि उसका उपयोग करने वाले की सोच उसे अच्छा या बुरा बनाती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि चाकू एक ही होता है, लेकिन चोर उसे गलत कार्य में इस्तेमाल करता है, जबकि डॉक्टर उसी चाकू से जीवन बचाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें