मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने करनाल विधानसभा क्षेत्र में अपना अंतिम और 26वां जनसंवाद कार्यक्रम वार्ड-11 की दयानंद कॉलोनी में किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अन्य क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर विराम लगाते हुए स्पष्ट कर दिया कि वह करनाल विधानसभा से ही चुनाव लड़ेंगे।