फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : करनाल में हुडा कर्मचारी यूनियन की हड़ताल चौथे दिन भी जारी, वेतन न मिलने पर ठेकेदार के खिलाफ नाराजगी

नवीन दलाल Updated Fri, 04 Apr 2025 12:11 PM IST

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण कर्मचारी यूनियन के कर्मचारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारी ठेकेदार कुनाल मदान के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी महीने का वेतन अब तक जारी नहीं किया है, जबकि मार्च महीना भी समाप्त होने वाला है। सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव सेवा राम ने बताया कि ठेकेदार के अंतर्गत कच्चे कर्मचारी विभिन्न सेक्टरों में सफाई का कार्य करते हैं, लेकिन समय पर वेतन न मिलने से वे लगातार आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं। इसके अलावा, ठेकेदार द्वारा कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई का पूरा पैसा भी जमा नहीं किया गया है। कर्मचारी संगठन ने इस संबंध में कई बार मौखिक और लिखित शिकायतें दीं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि ठेकेदार लगातार कर्मचारियों का शोषण कर रहा है और हर महीने उन्हें हड़ताल करने पर मजबूर कर रहा है। गुरुवार तक कर्मचारियों ने संपदा अधिकारी, डीसी और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों को हड़ताल की जानकारी दे दी थी, लेकिन जब ठेकेदार के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया गया, तो शुक्रवार से उन्होंने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। कर्मचारियों का साफ कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होतीं, वे काम पर नहीं लौटेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें