हरियाणा के करनाल में जिला स्तरीय विद्यालय प्रबंधन समिति के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में जहां हरियाणवी संस्कृति की झलक दिखाई दी। वहीं स्टॉल पर शिक्षा व्यवस्था में आए बदलाव का रंग भी दिखा। विद्यार्थियों ने मॉडल के माध्यम से ई-अधिगम, निपुण, पोषण व कई तरह के मॉडल प्रस्तुत किए। खेल-खेल में कैसे बच्चों को पढ़ाया जाता है, इसके भी डेमो रखे गए।