फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल में जिला स्तरीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आगाज, 200 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

सुनील कुमार Updated Thu, 25 Jun 2026 02:53 PM IST

करनाल। जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। सेक्टर-8 स्थित एसटी कबीर पब्लिक स्कूल में दोपहर 12 बजे से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में जिले भर के विभिन्न क्लबों, खेल नर्सरियों और स्कूलों के करीब 200 महिला व पुरुष खिलाडियों ने रिंग में अपने पंच का दम दिखाया। जिला मुक्केबाजी एसोसिएशन के जिला सचिव रवि ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से उभरती हुई खेल प्रतिभाओं को तलाशना और उन्हें निखारना है, ताकि वे आगे चलकर राज्य स्तर के मुकाबलों के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें। प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करनाल का प्रतिनिधित्व करने का सुनहरा मौका मिलेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें