फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल के वसंत विहार में मंदिर के बाहर बुजुर्ग महिला को टक्कर मारने पर विवाद, बदमाशों ने लाठी-तलवार से किया हमला

करनाल के वसंत विहार, गली नंबर 9 में स्थित मंदिर के बाहर एक बुजुर्ग महिला को बाइक से टक्कर मारने के बाद उपजे विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। बाइक सवार युवकों ने मौके पर 8 से 10 बदमाशों को बुलाकर लाठी और तलवार से हमला कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ शुरू कर दी है। घटना के अनुसार, एक बुजुर्ग महिला मंदिर में माथा टेकने के बाद अपने घर लौट रही थी, तभी तेज रफ्तार से आ रही एक बाइक, जिसमें दो से तीन युवक सवार थे, ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सड़क पर गिर गई। पास में मौजूद एक व्यक्ति ने महिला की मदद करते हुए बाइक सवारों को धीमे चलने की सलाह दी। इस बात पर बाइक सवारों के साथ उसकी कहासुनी हो गई। मामला तूल पकड़ने पर बाइक सवार वहां से चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद 8 से 10 बदमाश लाठी, डंडे और तलवार लेकर लौटे और व्यक्ति पर हमला कर दिया। घायल व्यक्ति की पत्नी ने बताया कि मेरे पति ने सिर्फ इतना कहा था कि देखकर बाइक चलाओ, लेकिन बदमाशों ने इसे बहाना बनाकर उन पर हमला कर दिया।" हमले में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचाया और उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दो बदमाशों को हिरासत में लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें