कुंजपुरा रोड पर ब्रदर ग्रुप लगाएगा विशाल कावड़ शिविर कांवड़ियों की सेवा के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों से लेकर जलपान तक की विशेष व्यवस्था कुंजपुरा रोड पर ब्रदर ग्रुप की ओर से कांवड़ यात्रियों एवं शिव भक्तों की सेवा के लिए विशाल कावड़ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में कांवड़ियों के विश्राम, जलपान एवं भोजन की विशेष व्यवस्था की गई है। शिविर में शिव भक्तों के लिए गोलगप्पे, चाऊमीन, ड्राई फ्रूट्स सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों की व्यवस्था की गई है। ब्रदर ग्रुप के सदस्यों द्वारा कांवड़ियों की सेवा-सत्कार के लिए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। आयोजकों ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान शिव भक्तों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। शिविर का उद्देश्य दूर-दराज से आने वाले कांवड़ियों को सुविधा और अपनत्व का अनुभव कराना है।