फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में मानव तस्करों के जाल में फंसे करनाल के दो युवक, मदद की लगाई गुहार

डंकी रूट के रास्ते अमेरिका जाने का सपना देखना करनाल के दो युवकों के लिए काल साबित होता जा रहा है। दोनों युवा ईरान के तेहरान में मानव तस्करों के हत्थे चढ़ चुके हैं। मानव तस्कर उन्हें नग्न कर उनके साथ जबरदस्त तरीके से मारपीट करते हुए उनकी दर्दनाक वीडियो बनाकर परिजनों को भेज रहे हैं। डोंकरों ने दोनों के परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी है। इन मानव तस्करों का कहना है कि अगर परिजनों ने पैसे नहीं दिए तो वे दोनों युवकों की किडनी तक बेच देंगे। दोनों युवकों के परिजन वीरवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। एसपी किसी काम से बाहर गए थे तो परिजन थाना सदर प्रभारी से मिले। परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर दोनों को बचाने की गुहार लगाई है। मानव तस्करों के हत्थे चढ़े दोनों युवकों की पहचान झाम्बा गांव निवासी 24 वर्षीय ऋतिक और दादूपुर गांव निवासी 40 वर्षीय पवन के तौर पर हुई है। सचिवालय में पहुंचे ऋतिक और पवन के परिजनों ने बताया कि दोनों कुछ वर्षों से विदेश जाकर कमाने का सपना देख रहे थे। दोनों ने करनाल और कुरुक्षेत्र के एजेंटों के जरिए विदेश जाने की तैयारी की थी।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें