जम्मू-कश्मीर के पहलगाम हमले के बाद भारत की जवाबी एयर स्ट्राइक के मद्देनजर कैथल जिले में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए आज बुधवार रात मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान रात 7:50 से 8:00 बजे तक 10 मिनट का ब्लैकआउट रहेगा। उपायुक्त (डीसी) प्रीति ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। यह मॉक ड्रिल सैन्य अभ्यास की तैयारियों के तहत होगी, ताकि आपात स्थिति में जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वय का आकलन किया जा सके।