फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद के जुलाना में दर्दनाक हादसा, बिरौली गांव में लेंटर टूटने से 27 वर्षीय युवक की मौत

गांव बिरौली में जींद की श्याम नगर कॉलोनी के रहने वाले 27 वर्षीय मोनू की लेंटर तोड़ते समय अचानक मलबा गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक मोनू पिछले काफी समय से एक ठेकेदार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मोनू लेंटर तोड़ने का काम कर रहा था तभी अचानक संरचना भरभरा कर नीचे गिर गई, जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा इतना भयावह था कि उसके दोनों पैर टूट गए और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, मोनू की शादी को अभी सिर्फ चार साल ही हुए थे। वह अपने पीछे तीन साल की एक मासूम बेटी को छोड़ गया है। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जवान बेटे की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें