जिला परिवेदना समिति की बैठक सोमवार को डीआरडीए के सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की। बैठक में कुल 18 शिकायतें रखी गई। इसमें चार का निपटान हुआ व 14 को अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया। इन शिकायतों में बहुत पुराने मामले हैं तथा लंबे समय से विवाद चल हुए हैं। इसमें मंत्री ने किसान को भैंस के लिए लोन नहीं दिए जाने पर आईडीबीआई बैंक के कर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों पर सही कार्रवाई नहीं करने पर फटकार लगाई। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेशभर के स्कूलों में हर जिला में डीसी, एसपी, एसडीएम तथा डीएसपी को हर महीने राउंड लेने के लिए कहा गया है। इससे स्कूलों की मूलभूत समस्याओं का पता चल सके तथा शिक्षा का स्ट्रक्चर गति पकड़े। चाहे ढांचागत समस्या हो या जिस भी तरह की समस्या हो उसका पता चल कर उसे तुरंत प्रभाव से दूर करवाया जाएगा।