फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में सर्व कर्मचारी संघ व सीटू ने मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस, 100 से अधिक महिलाओं ने लिया भाग

सर्व कर्मचारी संघ और सीटू की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शहर के पटवारखाने में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शहर की 100 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान सर्व कर्मचारी संघ और सीटू से जुड़ी महिलाओं ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, संघर्ष और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ऐतिहासिक वीरांगना झांसी की रानी सहित देश-दुनिया में अपने संघर्ष और मेहनत के दम पर ऊंचे पदों तक पहुंची कई प्रेरणादायक महिलाओं की गाथाएं भी सुनाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि समाज के हर क्षेत्र में महिलाएं आज अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर नई पहचान बना रही हैं। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और समाज में महिलाओं की भागीदारी को और मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का मंच संचालन मनीष ने किया। इस अवसर पर महिला प्रतिभागियों ने एकजुट होकर महिला सम्मान, समानता और अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाने का संकल्प भी लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें