फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में विधायक विनेश फोगाट ने जलभराव प्रभावित खेतों का किया दौरा

नवीन दलाल Updated Thu, 11 Sep 2025 07:01 PM IST

क्षेत्र में हाल ही में हुई भारी बारिश के कारण कई गांवों के खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इस स्थिति को देखते हुए विधायक विनेश फोगाट ने आज प्रभावित गांव बराड़ खेड़ा, बुआना, खरेंटी, गढ़वाली, झमोला, करेला, मालवी और देवरड़ का दौरा किया। दौरे के दौरान विधायक ने किसानों की समस्याएं सुनीं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि खेतों से पानी की निकासी के लिए तुरंत प्रभावी कदम उठाए जाएं, ताकि किसानों की फसलें बचाई जा सकें। विधायक ने कहा कि किसानों की परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाएगा और नुकसान का आकलन करवाकर उचित मुआवजा दिलाने की दिशा में भी काम किया जाएगा। किसानों ने विधायक के इस दौरे को सराहनीय कदम बताया और उम्मीद जताई कि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान होगा। बुआना गांव में सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान से विधायक को सुनाई खरी खरी विधायक विनेश फोगाट जब बुआना गांव में पहुंची तो सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान और प्रदेश प्रवक्ता सुधीर बुआना ने कहा कि सरपंच एसोसिएशन और पंचायत समिति सदस्यों ने समर्थन देकर जिताई थी लेकिन अब विधायक फोन उठाना भी उचित नही समझती। सुधीर ने कहा कि जब गांवों का 75 प्रतिशत पानी उतर चुका है तो अब दौरे करने का क्या औचित्य। विधायक जलभराव का स्थाई समाधान करे। विधायक ने कहा कि प्रशासन से बात हुई है। बराड़ खेड़ा का पानी तभी उतरेगा जब आप सहयोग करेंगे। गांव तो सहयोग करने को तैयार है लेकिन विधायक ही नही सुनती। सुधीर बुआना ने कहा कि हम क्यों सहयोग करें। जब आप फोन उठाना ही उचित नही समझते। सौ बार तो मैने कर लिया। चुनाव में तो आप सहयोग मांग रहे थे। अब आप फोन भी नही उठाते। दोनों गांवों का भाईचारा ठीक है। हम कोई सहयोग नही करेंगे। विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि चलो ठीक है। यह कहकर विधायक आगे निकल गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें