फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: विधानसभा में उठाया मुद्दा, रामराय में जरूर बनेगा स्वीमिंग पूल : विधायक विनेश फोगाट

रामराय गांव में चबूतरे पर एक कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में जुलाना विधायक विनेश फोगाट पहुंची। कार्यक्रम की अध्यक्षता नौगामा खाप के प्रधान सुरेश बहबलपुर ने की। इस दौरान विधायक विनेश फोगाट ने कहा कि आप सभी के बीच बैठकर वही अपनापन महसूस हुआ, जैसा चुनाव के समय हुआ था। वह आपकी विधायक ही नहीं, आपकी बेटी है और आज भी वही रिश्ता है। उन्होंने कहा कि गांव में बेटियों और युवाओं की बड़ी संख्या देखकर अत्यंत खुशी हुई। राजनीति में झूठे वादों की जगह स्पष्ट प्राथमिकता के साथ काम करना हमारा संकल्प है। जब से चुनाव शुरू हुआ था, तभी तय कर लिया था कि जिन गांवों में खेलों की संभावनाएं अधिक है। वहां सबसे पहले खेल सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने विधानसभा में भी गांव के मुद्दों को मजबूती से उठाया है। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि रामराय गांव में स्वीमिंग पूल बनवाया जाएगा। इसके लिए हम मिलकर काम करेंगे तो हर लक्ष्य पूरा होगा। इस अवसर पर धनराज गिल , जयसिंह, रामराजी ढुल, रामराय सरपंच प्रतिनिधि गंगा प्रसाद, मा. महेंद्र, जोरावर ढुल, स्विमिंग कोच रामढुल और रविंद्र ढुल कबड्डी कोच मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें