फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: मंडियों में धान खरीद की रफ्तार धीमी, समय पर उठान नहीं होने से किसान परेशान

जींद। मंडियों में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रधान बिंद्र नंबरदार की अध्यक्षता में किसानों ने लघु सचिवालय पहुंचकर डीसी डॉ. वैशाली शर्मा को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मंडियों में धान की सुचारु खरीद करवाने के साथ खरीदे गए धान का समय पर उठान सुनिश्चित करने की मांग की। किसानों ने कहा कि पिछले कई दिनों से मंडियों में धान लेकर पहुंच रहे किसानों को खरीद प्रक्रिया में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खरीद होने के बाद भी मंडियों से समय पर उठान नहीं होने के कारण फसल के ढेर बढ़ते जा रहे हैं। इससे मंडियों में जगह की समस्या पैदा होने के साथ नई फसल लेकर पहुंचने वाले किसानों को भी परेशानी हो रही है। भाकियू नेताओं ने कहा कि धान की आवक लगातार जारी है। ऐसे में यदि खरीद और उठान की प्रक्रिया में तेजी नहीं लाई गई तो आने वाले दिनों में मंडियों में स्थिति और बिगड़ सकती है। किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें