फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर जवाहर सैनी का भव्य स्वागत खटकड़ टोल से सैनी धर्मशाला तक 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

जींद। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त होने के बाद जवाहर सैनी का रविवार को शहर पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। खटकड़ टोल से लेकर सैनी धर्मशाला तक करीब 10 स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र ढुल और भाजपा नेता जसमेर रजाना भी उनके साथ रहे। शहर में विभिन्न स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की थीं। जवाहर सैनी के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया और प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर बधाई दी। कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रति अपनी एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए उनका स्वागत किया। स्वागत यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह नजर आया। जवाहर सैनी ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया। खटकड़ टोल से शुरू हुआ स्वागत कार्यक्रम शहर के विभिन्न स्थानों से होते हुए सैनी धर्मशाला पहुंचा। यहां आयोजित सम्मान समारोह के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें