फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में रवींद्रनाथ टैोर जयंती पर आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर

आयुष ग्राम सुलेहड़ा में स्वास्थ्य जागरूकता गतिविधियों के तहत नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष) में वृद्धजनों के लिए स्वास्थ्य जांच, पोषण सामग्री वितरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर के संयोजक आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. योगेश कुमार ने बताया कि जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. अमित रोहिला के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में बुजुर्गों को गर्मी के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि दोपहर में बाहर निकलने से पहले पर्याप्त पानी पीना चाहिए तथा सिर को कपड़े से ढककर रखना चाहिए। साथ ही प्याज, पुदीना आदि का सेवन बढ़ाने की सलाह दी गई, ताकि लू और गर्मी के दुष्प्रभावों से बचाव हो सके। आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट जय पाल ने शिविर में मौजूद लोगों को शीतली और शीतकारी प्राणायाम का अभ्यास करवाया। वहीं रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बुजुर्गों को आयुर्वेदिक उत्पाद द्राक्षावलेह वितरित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरपंच प्रतिनिधि रामफल ने भगवान धन्वंतरि की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बीपी व शुगर जांच के साथ निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। ग्रामीणों ने शिविर की सराहना करते हुए इसे उपयोगी पहल बताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें