फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शहर में बुकिंग के 15 दिन बाद भी नहीं मिल रहे गैस सिलिंडर

शाहिल शर्मा Updated Sat, 28 Mar 2026 06:01 PM IST

शहर में रसोई गैस की किल्लत ने आम जनता के चूल्हे ठंडे कर दिए हैं। एक ओर जिला प्रशासन और खाद्य आपूर्ति विभाग जिले में गैस का पर्याप्त स्टॉक होने का दावा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर धरातल पर सच्चाई इसके बिल्कुल उलट नजर आ रही है। शहर की विभिन्न गैस एजेंसियों पर पिछले 15 दिनों से बुकिंग कराने के बावजूद उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। हालत यह है कि सिलिंडर लेने के लिए लोगों को सुबह छह बजे से ही एजेंसियों के बाहर लंबी-लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है। डीसी मोहम्मद इमरान रजा और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने कहा था कि जिले की 24 एजेंसियों के पास 9 हजार से अधिक सिलेंडरों का स्टॉक मौजूद है और प्रतिदिन लगभग छह हजार सिलेंडर सप्लाई किए जा रहे हैं। बुकिंग के दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी उपभोक्ताओं को सिलिंडर नहीं मिल रहा। एजेंसियों पर पहुंचने वाले लोगों को स्टॉक खत्म होने या गाड़ी न आने का बहाना बनाकर वापस भेज दिया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें