फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: युवक पर फायरिंग के मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार

सफीदों के एक युवक पर फायर करने और उसके मुंह पर पेशाब करने के मामले में पुलिस ने खेड़ा खेमावती निवासी कृश, निवेश, मोहित, रविंद्र और विजय को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को मुंडन करवाकर उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया है। शहर के वॉर्ड-3 निवासी नवीन ने एफआईआर में बताया था कि 16 फरवरी शाम को वह अपने दोस्त तारावती कॉलोनी निवासी रोहित, रामपुरा निवासी अजुमूदीन उर्फ छोटू के साथ नई अनाज मंडी के पीछे हुडा ग्राउंड में शराब का सेवन कर रहे थे। वहां पर डिग्गी मोहल्ला निवासी अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद आए। उन्होंने आते ही उसकी तरफ पिस्तौल से फायर कर दिया। फायरिंग वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। फिर आरोपियों ने जबरदस्ती उसको शराब पिला दी, जिससे वह बेसुध हो गया। इसके बाद आरोपियों ने उसके मुंह पर पेशाब कर दिया और उसको लातों से पीटा। जांच अधिकारी कपिल कुमार ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अरुण उर्फ शिकारी, मोहित उर्फ नन्हा, साहनपुर निवासी अभिनव, खेड़ा खेमावती निवासी मोहित सरपंच, कुश, निवेश उर्फ राबड़ी, संजू गोस्वामी, रविदास मोहल्ला निवासी आजाद के खिलाफ मारपीट करने समेत अन्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें