फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: शराब ठेकेदार पर गाड़ी सवार लोगों ने किया फायर

शाहिल शर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 07:03 PM IST

गांव बीबीपुर में रविवार रात को शराब ठेकेदार पर गाड़ी सवार लोगों ने फायर कर दिया। इसमें गोली लगने से शराब ठेकेदार घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास क्षेत्र में नाकाबंदी अभियान चला तलाशी अभियान भी चलाया। मगर फायर करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव घिमाना निवासी शराब ठेकेदार सुरेंद्र रविवार रात गाड़ी से अपने सहयोगी सुमेश के साथ गांव बीबीपुर गया हुआ था। जब वह उसे छोड़ कर वापस आया तो दूसरी गाड़ी में आए लोगों ने उस पर फायर कर दिया। इसमें सुरेंद्र गोली लगने से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए ओर सुरेंद्र को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले आए। घटना की सूचना मिलने पर जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती तब तक फायर करने वाले गाड़ी मेंं सवार लोग फरार हो चुके थे। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया कि रात को शराब ठेकेदार को गोली लगने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। आसपास सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन फायर करने वालों का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें