फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद के जुलाना में बिजली निगम ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए चलाया अभियान

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 03:34 PM IST

जुलाना में बिजली निगम के कर्मचारियों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए अभियान चलाया और कस्बे में जाकर घरों के बाहर लगे मीटर की जांच की। मीटर में गडबड़ मिलने पर उसे जांच के लिए लैब भेजा गया। बिजली निगम के जेई चंद्रमोहन के नेत्तृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम ने दो मीटरों को जांच के लिए लैब भेजा और एक मकान में चोरी मिलने पर चालान किया गया। बिजली निगम के एसडीओ अशोक कुमार ने बताया कि जुलाना में लाइनलॉस ज्यादा होने के कारण निगम द्वारा अभियान चलाया है। मीटरों की जांच की जा रही है। बिल नही भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है। अगर बिल नही भरेंगे तो मीटर उखाड़े जाएंगे। डिफाल्टर उपभोक्ताओं को ब्याज माफी योजना के तहत बिल भरने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें