फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : जींद में धुंध ने रोकी राह, फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं

निवेदिता वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 09:06 AM IST

जींद में तापमान में आई गिरावट से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम में दृश्यता भी 15 मीटर तक रही। बुधवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आद्रता 76 प्रतिशत तथा हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में और गिरावट आएगी। जिसके चलते ठंड तथा धुंध से फिलहाल राहत के आसार अभी नहीं है।मौसम विभाग के रात के तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि अधिकतम तापमान में मामूली बढोत्तरी होगी। जिसके चलते ठंड से राहत फिलहाल मिलने के आसार नही हैं। मौसम परिवर्तनशील तथा शुष्क बना हुआ है। मौसम नमी भरा बना हुआ है। धूप भी कम निकल रही है। फसलों में भी पीलापन दिखाई देने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें