फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाकर फूंका पुतला

सुनील कुमार Updated Tue, 21 Jul 2026 05:39 PM IST

निर्माण मजदूरों ने डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर किया प्रदर्शन संवाद न्यूज एजेंसी जींद। निर्माण मजदूरों ने मंगलवार को शहर में जुलूस निकालते हुए डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा के आवास पर प्रदर्शन किया। इसके बाद लघु सचिवालय के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। इससे पहले निर्माण मजदूर नेहरू पार्क में एकत्रित हुए और लंबित मांगों को लेकर रोष प्रकट किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भवन निर्माण कामगार यूनियन (सीटू) के जिला अध्यक्ष जोगेंद्र ईगराह और इंटक नेता सतीश बड़ौदा ने संयुक्त रूप से की, जबकि संचालन सीटू के जिला सचिव संदीप जाजवान ने किया। इस दौरान दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-नौजवानों पर हुए लाठीचार्ज की निंदा कर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई। सीटू के राज्य महासचिव सुखबीर सिंह, राज्य सचिव कपूर सिंह, इंटक के राज्य प्रधान धर्मबीर लोहान, महासचिव कृष्ण नैन और सीटू नेता रमेश चंद्र ने आरोप लगाया कि पिछले एक वर्ष से सरकार निर्माण मजदूरों के अधिकारों पर कुंडली मारकर बैठी है। निर्माण मजदूर कल्याण बोर्ड की योजनाओं का लाभ मजदूरों तक नहीं पहुंच रहा है। पोर्टल संबंधी समस्याओं के कारण लाखों मजदूर पंजीकरण, नवीनीकरण और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से वंचित हैं। सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के कारण मजदूरों को अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने दस अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया। किसान सभा, अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन और एसएफआई के प्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन में पहुंचकर निर्माण मजदूरों की मांगों का समर्थन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें