फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली कूच से पहले खनौरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर सील दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग, प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी

भारत-अमेरिका प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते के विरोध में पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद खनौरी-दाता सिंह वाला बॉर्डर पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। किसानों के संभावित आंदोलन को देखते हुए सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली-संगरूर नेशनल हाईवे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ा दी गई है। प्रशासन की ओर से खनौरी बॉर्डर को सील कर दिया गया है। पुलिस और सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ाने के साथ-साथ किसी भी स्थिति से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। संभावित भीड़ को देखते हुए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई है। किसानों के दिल्ली कूच की आहट के बीच प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें