फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कांग्रेस ने निकाली सद्भावना यात्रा, काफी संख्या में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 06:40 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि सद्भाव यात्रा कांग्रेस की अधिकृत यात्रा है। राहुल गांधी से चर्चा के बाद उनके बेटे पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने यह यात्रा शुरू की है। आज इस यात्रा से जो कांग्रेसी दूर नजर आ रहे हैं, दूसरे चरण में जब यह यात्रा निकलेगी, तब वह भी इसके साथ नजर आएंगे। यह बात पटियाला चौक स्थित जाट धर्मशाला में पत्रकार वार्ता में कही। इस यात्रा में जिले में कांग्रेस के जिला प्रधान से लेकर अन्य सभी कांग्रेसी नेताओं ने इससे दूरी बनाकर रखी। पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह ने कहा कि आज भाजपा ने देश को जाति और धर्म के नाम पर इतना बांट दिया है कि हालात बहुत गंभीर हो गए हैं। राजनीतिक फायदे के लिए देश को इस तरह पहले कभी नहीं बांटा गया, जिस तरह बीजेपी ने बांटा है। मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने का मामला हो, या यूपी के बरेली में वाल्मीकि युवक की पीट-पीटकर हत्या और हरियाणा में आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार की आत्महत्या, इन सब के पीछे वह विभाजनकारी सोच है, जो राजनीतिक फायदे के लिए आम लोगों से लेकर बुद्धिजीवी वर्ग और ब्यूरोक्रेसी तक में भरी जा रही है। इसके घातक नतीजे सामने आएंगे। उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी वाई पूर्ण कुमार द्वारा आत्महत्या करने के मामले की सुप्रीम कोर्ट के किसी सिटिंग जज या रिटायर्ड जज से जांच करवानी चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें