फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में खाप पंचायतों की बैठक, आईपीएस वाई पूरण कुमार की आत्महत्या पर उच्च स्तरीय जांच की मांग

शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Oct 2025 01:30 PM IST

हरियाणा के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार की कथित आत्महत्या को लेकर समाज में व्याप्त असंतोष के बीच जींद की जाट धर्मशाला में खाप पंचायतों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता फुल सिंह मोर और ढांडा खाप के प्रधान देवव्रत ढांडा ने की। इस बैठक में 36 बिरादरी के प्रतिनिधियों, खाप पंचायतों, व्यापारी संगठनों, छात्र संगठनों और सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य इस दुखद घटना की निष्पक्ष जांच की मांग करना था, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके और समाज में शांति बनी रहे। बैठक में उपस्थित प्रतिनिधियों ने कहा कि आईपीएस वाई पूरण कुमार, जो रोहतक के पूर्व आईजी रह चुके हैं कि आत्महत्या एक अत्यंत दुखद घटना है। इस घटना से पूरा समाज आहत है। उन्होंने मांग की कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की जाए, जिसमें हर पहलू की गहन पड़ताल हो। यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए, लेकिन किसी निर्दोष को बलि का बकरा नहीं बनाया जाना चाहिए। प्रतिनिधियों ने जोर दिया कि जांच निष्पक्ष होनी चाहिए और किसी व्यक्ति विशेष को अनावश्यक रूप से निशाना नहीं बनाया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें