फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बसपा प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने घोघड़ियां में की समीक्षा बैठक, बीजेपी पर बोला हमला

शाहिल शर्मा Updated Mon, 24 Nov 2025 03:56 PM IST

बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. कृष्ण जमालपुर ने विधानसभा उचाना क्षेत्र के गांव घोघड़ियां में समीक्षा बैठक की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सैक्टर स्तर तक का संगठन शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया । डाॅ. कृष्ण जमालपुर ने कहा कि प्रदेश एवं केंद्र की तानाशाही भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए अपनी पार्टी के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में जुट जाएं। बसपा की समतामूलक समाज बनाने की विचारधारा एवं कुमारी मायावती के शासनकाल में जरूरतमंदों के हितों में चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव जाकर लोगों को समझाएं। भाजपा अपने राजनैतिक फायदे के लिए धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़वा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार में निष्पक्ष चुनाव होता तो बसपा कम से कम 20 सीटों पर जीत दर्ज करती। अब भाजपा को हराने में कांग्रेस असमर्थ है। इसलिए आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बसपा ही भाजपा का विकल्प बनेगी। कांग्रेस देश और प्रदेश से खत्म हो चुकी है और वेंटिलेटर पर अपनी अंतिम सांसें ले रही है। इस अवसर पर जिला प्रभारी मास्टर सत्यवान मांडी, विधानसभा उचाना के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रत्याशी रणधीर सिंह घोघड़ियां, जगसीर सुदकैन, रजत कलोदा, सत्यवान अलीपुरा, ईश्वर उचाना, राजेश करसिंधु, राममेहर सैनी, राकेश पांचाल, राजा सिंघवाल, राजा करसिंधु, रतन छात्तर, रामफल काब्रछा, रामपाल फौजी, सुरेंद्र मांडी, देवीराम लोन, राममेहर खेड़ी मसानिया, संजय मांडी, कृष्ण शामदो मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें