फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: हरियाणा में पांव जमाने की फिराक में बसपा, जाट धर्मशाला में की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Sat, 07 Jun 2025 09:06 PM IST

प्रदेश की राजनीतिक दिशा फिलहाल बसपा के अनुकूल नहीं है। इसके बावजूद भी बसपा नेता हरियाणा संगठन में दम भरने की फिराक में हैं। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय समीक्षा बैठक अर्बन इस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में आयोजित हुई। इसमें मुख्यातिथि के तौर पर राष्ट्रीय कोर्डिनेटर रणधीर बैनीवाल व प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण जमालपुर ने शिरकत की। हरियाणा में बसपा की राजनीतिक स्थित पिछले विधानसभा चुनाव में कई पार्टियों से बेहतर रही। हालांकि प्रदेश में कुल वोट बैंक बसपा का चार प्रतिशत रहा। इसके अलावा सता से बाहर हुई जजपा से कई गुणा बेहतर प्रदर्शन बसपा का प्रदेश के लोकसभा चुनाव में रहा। इसके अलावा विधानसभा चुनाव में बसपा ने इनेलो के साथ गठबंधन का सहारा राजनीतिक दशा को सुधारने के लिए लिया था, लेकिन प्रदेश की राजनीतिक हालात दो पार्टियों पर ही अटकी रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें