फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालासर से लौटते समय हादसे में सैनिक की मौत, जींद के डूमरखां में राजकीय सम्मान के साथ किया गया अंतिम संस्कार

नवीन दलाल Updated Sat, 07 Jun 2025 11:55 AM IST

उचाना के डूमरखां खुर्द गांव निवासी सैनिक मन्नू की सालासर से आते समय भिवानी जिले के गेंडावास गांव के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मन्नू की उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रायवाला में ड्यूटी थी। फिलहाल छुट्टी के चलते मन्नू घर आया हुआ था। वह उत्तराखंड में 341 यूनिट में तैनात थे। मन्नु वीरवार को परिजनों के साथ सालासर से गाड़ी में सवार होकर लौट रहा था। जब वह नेशनल हाइवे पर भिवानी जिले के गेंडावास के पास पहुंचा तो ट्रेवलर के साथ उसकी गाड़ी की टक्कर हो गई। इसमें मन्नू, उसकी पत्नी, एक बेटा व बेटी घायल हो गया। जहां से सभी को हिसार के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, शुक्रवार को इलाज के दौरान मन्नु की मौत हो गई, जबकि पत्नी, बेटा व बेटी उपचाराधीन हैं। शुक्रवार शाम को मन्नू का डूमरखां खुर्द में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। नायब सूबेदार प्रवीण कुमार के नेतृत्व में आर 31 बटालियन टुकड़ी द्वारा सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी गई। अंतिम संस्कार में उचाना के नायब तहसीलदार सुरेश कुमार ,एसएचओ सदर नरवाना पूर्ण दास समेत गांव के सैंकड़ों लोग नम आंखों से श्रद्धांजलि देने पहुंचे। मृतक सैनिक के पिता नसीब कुमार, माता संतोष देवी, चार वर्ष के बेटे व छह वर्ष की बेटी ने भी उन्हें सलामी दी। नायब सूबेदार प्रवीण कुमार ने बताया कि मन्नू 11 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था। सड़क हादसे में उनकी मौत हो गई थी। वह परिजनों के साथ धार्मिक स्थल पर दर्शन करने गए थे। उसी दौरान यह हादसा हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें