फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का बाढ़ नियंत्रण और राहत के लिए किए प्रबंध अपर्याप्त- भूपेंद्र हुड्डा

अंकेश ठाकुर Updated Fri, 05 Sep 2025 10:09 PM IST

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा बाढ़ नियंत्रण और राहत के लिए किए जा रहे कार्य अपर्याप्त हैं। लोगों की परेशानी और जान-माल के खतरे की गंभीरता को समझते हुए उसे अपनी सक्रियता बढ़ानी चाहिए। आज लगभग पूरा हरियाणा बाढ़ और जलभराव की चपेट में आ चुका है। वे शुक्रवार को पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि गांव, खेत, गलियां, सडक़ें, हाईवे और शहर सब जलमग्न हो गए हैं। तमाम प्रभावित लोग सरकारी मदद के लिए गुहार लगा रहे हैं। सरकार को तुरंत विशेष गिरदावरी की प्रक्रिया शुरू कर फ सलों को हुए नुकसान का 100 प्रतिशत मुआवजा देना चाहिए। साथ ही मकानों व दुकानों को हुए नुकसान का मुआयना करके जल्द मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें