फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद नागरिक अस्पताल में विश्व श्रवण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं ने निकाली रैली

Naveen Updated Fri, 27 Feb 2026 03:15 PM IST

नागरिक अस्पताल में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम सीएमओ डॉ. सुमन कोहली की अध्यक्षता में हुआ। इसमें डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला और ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने आमजन को श्रवण स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम से पूर्व नर्सिंग व फार्मेसी छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को कानों की देखभाल का संदेश दिया। डॉ. राजेश भोला ने बताया कि प्रत्येक वर्ष तीन मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को सुनने की क्षमता से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि अक्सर जब तक व्यक्ति को सुनने में कमी का अहसास होता है, तब तक कान की लगभग 30 प्रतिशत हियर सेल्स नष्ट हो चुकी होती हैं। इसलिए समय-समय पर कानों की जांच करवाना जरूरी है। उन्होंने सलाह दी कि घर पर कान साफ करने की कोशिश न करें और न ही हेयरपिन, माचिस की तीली या अन्य नुकीली वस्तु कान में डालें, इससे कान का पर्दा फट सकता है। बिना चिकित्सकीय परामर्श के दर्द निवारक या एंटीबायोटिक दवाओं का सेवन भी हानिकारक हो सकता है। तेज आवाज और लाउड म्यूजिक से दूरी बनाए रखें तथा सुनने में कमी महसूस होने पर ऑडियोमेट्री जांच अवश्य कराएं। ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. अरविंद ने बताया कि कान में वैक्स जमना, संक्रमण, दर्द, पस आना, बुखार या सीटी जैसी आवाज सुनाई देना हियरिंग लॉस के संकेत हो सकते हैं। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। उन्होंने शोरगुल वाले कार्यक्रमों में ईयर प्लग के उपयोग, इयरफोन का सीमित प्रयोग और नियमित जांच की सलाह दी। इस अवसर पर नर्स नीरू देवी, सुनीता दूहन भी मौजूद रही।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें