फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: भठ्ठा संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के विरोध में हुई व्यापारियों की बैठक

शाहिल शर्मा Updated Sun, 29 Mar 2026 05:35 PM IST

कस्बे के ओम भठ्ठे पर प्रदेश के भठ्ठा संचालकों और व्यापारियों की एक बैठक का आयोजन किया गया।बैठक भठ्ठा संचालक से 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के विरोध में की गई। बैठक की अध्यक्षता भठ्ठा एसोसिएशन के प्रदेश सचिव सतपाल ने की। बैठक में लोगों को संबोधित करते हुए सतपाल ने कहा कि कस्बे के जींद-रोहतक मार्ग पर स्थित ओम भठ्ठे के संचालक से 2 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है।भठ्ठा संचालक अनूप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को दोपहर बाद करीब 4 बजे उसके मोबाइल फोन पर एक व्हाट्सएप कॉल आई। जब उसने कॉल उठाई तो दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने उसे 2 करोड़ रुपये तैयार रखने की धमकी दी। उसी दिन रात करीब 9 बजे दोबारा उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। इस बार भी आरोपी ने रंगदारी की मांग दोहराई और जल्द से जल्द पैसे की व्यवस्था करने को कहा। लगातार मिल रही धमकियों के कारण भठ्ठा संचालक और उसके परिवार में डर का माहौल बन गया है। कॉल करने वाले व्यक्ति अपनी पहचान रणदीप मलिक के रूप में बताई और उसने बताया कि वह लॉरेंस बिशनोई गैंग का सदस्य है। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि 31 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया जोकि प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर समाधान की मांग करेगी।इस मौके पर कैलाश सिंगला, सुभाष लाठर, राजपाल लाठर, मनोज, रामफल लाठर, कुलवंत लाठर, मनोज कुमार, गोविंद शर्मा आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें