हरियाणा के जींद में उस वक्त बीजेपी कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा जब उसकी बस में डीजल नहीं डलवाया गया। दरअसल इन सभी कार्यकर्ताओं को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में जाना था पर प्रदेश सचिव जवाहर सैनी इनकी बस में बिना डीजल डलवाए ही इन्हें छोड़कर चले गए।