हरियाणा के जींद में सुनील कपूर नाम के एक आरटीआई कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला किया गया। रात करीब 10:30 बजे कुछ नकाबपोश बदमाश कार्यकर्ता के घर में घुस आए और सभी के साथ मारपीट शुरू कर दी। साथ ही हवा में फायरिंग भी की। पूरी वारदात सुनील कपूर के घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया है। वहीं पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।