फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न को लेकर वर्कशॉप का हुआ आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष अजय तेवतिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के दिशा निर्देश में एक वर्कशॉप का आयोजन जिला एडीआर सेंटर में किया गया।इसकी अध्यक्षता सीजेएम विशाल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर ने की। वर्कशॉप में मुख्य वक्ता के रूप में सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसलर दीपक कुमार ने वर्कशॉप में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को कार्यस्थल पर महिलाओं के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने इन अपराधों के विरुद्ध शिकायत करने एवं बचाव के लिए जागरूकता फैलाने के बारे में सभी को प्रेरित किया। वर्कशॉप के समापन के समय सीजेएम विशाल ने भी अपने विचार रखे। सीजेएम विशाल ने बताया कि एक महीने की कैंपेन महिलाओं और पुरुषों के विरुद्ध होने वाले यौन उत्पीड़न के बारे में एक पैनल अधिवक्ता व पैरा लीगल वॉलेंटियर की ड्यूटी लगाई की वह विभिन्न कंपनियों वेयरहाउस में जाकर जागरूक करेंगे। इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर के पैनल अधिवक्ता एवं पैनल पैरा लीगल वॉलेंटियर और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्राधिकरण का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें