झज्जर व इसके आसपास के क्षेत्रों में रविवार दोपहर तक मौसम साफ रहा। तेज धूप के कारण लोग गर्मी से परेशान नजर आए। लोग कूलर और एसी की हवा में गर्मी से निजात पाते दिखे, लेकिन शाम होते-होते मौसम अचानक बदल गया और तेज आंधी शुरू हो गई। तेज आंधी में धूल-मिट्टी उड़ने से लोगों को परेशानी हुई। रविवार को अधिकतम तापमान 38 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया। तेज आंधी के कारण शहर के अधिकतर हिस्सों में बिजली गुल हो गई। पश्चिमी विक्षोभ के असर से जिले में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं अंधड़ चला। इस कारण मौसम अस्त-व्यस्त हो गया। आसमान में धूप की चाद्दर फैल गई। हालांकि सुबह के समय मौसम साफ था और तेज धूप निकली हुई थी। शाम को बदले मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली। हरियाणा, एनसीआर, दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर अभी भी दिन और रात के तापमान सामान्य से नीचे बने हुए हैं। हालांकि धीरे-धीरे इलाके में लगातार तापमान में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है।