बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 में मकान संख्या 2146 के सामने जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान हैं। निवासियों के अनुसार टूटी हुई सेफ्टी टैंक/सीवरेज टैंक से लगातार पानी का रिसाव और ओवरफ्लो होने के कारण सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसका असर 2100 ब्लॉक के सभी मकानों के साथ-साथ 2000 ब्लॉक के कुछ घरों पर भी पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यहां की सीवर लाइन मुख्य सीवर लाइन से जुड़ी ही नहीं है और कई जगह लाइन अधूरी भी है। पहले प्रशासन ने मकान नंबर 2038 के सामने सीवर लाइन जोड़ने की सहमति दी थी, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय निवासी अमित राणा ने प्रशासन से मेनहोल की मरम्मत और सीवर लाइन को मुख्य लाइन से जोड़कर समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।